ePaper

हावड़ा-रक्सौल के बीच चलेगी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन

Updated at : 23 Apr 2024 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
हावड़ा-रक्सौल के बीच चलेगी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन

आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी ने दी जानकारी

विज्ञापन

झाझा. गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने हावड़ा-रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी दीप्तिमय दत्त ने बताया कि रक्सौल-हावड़ा समर स्पेशल आगामी 27 अप्रैल को रक्सौल से दिन के 01:30 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 04:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी. वहीं हावड़ा-रक्सौल समर स्पेशल आगामी28 अप्रैल को हावड़ा से रात्रि के 11:30 बजे खुलेगी और अगले दिन शाम को 03:00 बजे रक्सौल पहुंचेगी. उक्त ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर आदि स्टेशनों पर रुकेगी. उक्त ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन