ePaper

कबड्डी में सुधांशु व प्रियांशु का प्रदर्शन बेहतर

Updated at : 25 Apr 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
कबड्डी में सुधांशु व प्रियांशु का प्रदर्शन बेहतर

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में खेल मशाल योजना के अंतर्गत शुक्रवार को प्लस टू उच्च विद्यालय मलयपुर में तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

बरहट . बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में खेल मशाल योजना के अंतर्गत शुक्रवार को प्लस टू उच्च विद्यालय मलयपुर में तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान के साथ की गई. इसके उपरांत विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद सलीम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जीवन के लिए जरूरी है. मशाल योजना का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें राज्य स्तर तक पहुंचाना है . प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी अंडर-16 बालक वर्ग में प्रियांशु व सुधांशु ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि बालिका वर्ग में सोनम व करीना विजयी रहीं. लंबी कूद बालक वर्ग में आशीष और बालिका वर्ग में करीना ने सफलता हासिल की. साइक्लिंग स्पर्धा में संतोष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. मौके पर सफल प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे और प्रतियोगिता को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया.

पांच खेल विधाओं में होगा मुकाबला

शारीरिक शिक्षक श्याम कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14 व अंडर-16 वर्ग के लिए पांच खेल विधाओं फुटबॉल, एथलेटिक्स, साइकिलिंग, कबड्डी एवं वॉलीबॉल में मुकाबले कराये जा रहे हैं. यह प्रतियोगिता पांच चरणों में आयोजित होगी. विद्यालय, संकुल सीआरसी, प्रखंड, जिला और राज्य स्तर.हर चरण के विजेता अगले स्तर पर भाग लेंगे. प्रखंड स्तर पर नॉकआउट और इंटर-पूल मैचों का आयोजन किया जायेगा. जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जायेगा. .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन