जमुई में लापता तीनों बच्चे सकुशल घर लौटे, परिजनों ने ली राहत की सांस; पूरे गांव में खुशी का माहौल

विज्ञापन

घर लौटे बच्चों की फाइल तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jamui News : चंद्रमंडीह गांव से सोमवार दोपहर लापता हुए तीन बच्चे मंगलवार सुबह सकुशल मिल गए. बासुकीटांड़ क्षेत्र में बच्चों के मिलने से परिजनों और ग्रामीणों की चिंता दूर हुई। पूरे गांव में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

Jamui News : सोमवार दोपहर से लापता तीन बच्चों के सकुशल मिलने से चंद्रमंडीह गांव में खुशी का माहौल है. देर रात तक परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश में जुटे रहे थे. मंगलवार सुबह बच्चों के सुरक्षित घर लौटने के बाद पूरे गांव में राहत और खुशी का माहौल देखने को मिला.

विज्ञापन

सोमवार दोपहर से थे लापता

जानकारी के अनुसार चंद्रमंडीह गांव निवासी सचिन कुमार (पिता नरेश साह), शिवम कुमार (पिता बिंदू पंडित) और विक्रम कुमार (पिता झगरू साह) सोमवार को करीब एक बजे के बाद से लापता हो गए थे. बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की. देर रात तक ग्रामीणों ने आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था, जिससे परिवार के लोग काफी चिंतित थे.

बासुकीटांड़ में सकुशल मिले तीनों बच्चे

भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार सुबह तीनों बच्चे बासुकीटांड़ क्षेत्र में सकुशल मिले. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्चे रास्ता भटक गए थे. उनके मिलने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचा दिया गया. फिलहाल मामले में किसी अप्रिय घटना या आपराधिक पहलू की जानकारी सामने नहीं आई है.

परिजनों और ग्रामीणों ने जताया आभार

तीनों बच्चों के सुरक्षित लौटने के बाद परिजनों की चिंता खुशी में बदल गई. गांव में भी राहत का माहौल है. बच्चों की तलाश में सहयोग करने वाले ग्रामीणों और सूचना साझा कर खोज अभियान में मदद करने वाले सभी लोगों के प्रति परिजनों ने आभार व्यक्त किया. स्थानीय लोगों ने भी बच्चों के सकुशल मिलने पर संतोष जताते हुए इसे राहत भरी खबर बताया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन