गिद्धौर में 14 सितंबर को होगा गणेश उत्सव, 17 को गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा विसर्जन
फोटो- बाबा बूढ़ानाथ मंदिर परिसर में गणेश पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक करते आयोजन समिति के सदस्य | Prabhat Khabar Network
गिद्धौर में 14 सितंबर से गणेश उत्सव की धूम मचेगी. बाबा बूढ़ानाथ मंदिर परिसर में होने वाले इस आयोजन में श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा. 17 सितंबर को गाजे-बाजे के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन होगा.
जमुई, गिद्धौर. गिद्धौरवासियों की आस्था के केंद्र बाबा बूढ़ानाथ मंदिर परिसर में इस वर्ष भी गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. आयोजन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को यज्ञशाला में आयोजन समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सोनू कुमार ने की. बैठक में आगामी 14 सितंबर को यज्ञशाला परिसर में भव्य गणेश पूजा समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया. वहीं 17 सितंबर, गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा.
महिला श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान
गणेश उत्सव के दौरान महिला श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विशेष व्यवस्था की जाएगी. पूजा स्थल पर साफ-सफाई, रोशनी, लाइट एंड साउंड तथा भीड़ प्रबंधन पर समिति की विशेष नजर रहेगी. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गणेश पूजा को और भव्य रूप देने की तैयारी है.
दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए होगी व्यवस्था
समिति सदस्यों ने कहा कि गणेश उत्सव में दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए आयोजन स्थल पर आवश्यक सुविधाओं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाएगा. पूजा से लेकर विसर्जन तक व्यवस्था को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया जाएगा.
बैठक में दर्जनों सदस्य रहे मौजूद
बैठक में आशुतोष वैभव उर्फ मोनू, विकास कुमार साव, करण कुमार, रवि कुमार, अमित कुमार, अरुण कुमार, सोनू कुमार, चीकू कुमार, नितिन कुमार, नीतीश कुमार, टुकटुक, धर्मेंद्र कुमार, मिथुन कुमार, छोटू कुमार समेत आयोजन समिति के दर्जनों सदस्य मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए