मानसिक स्वास्थ्य पर इंजीनियरिंग छात्रों को किया गया जागरूक

Updated at : 19 Mar 2026 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य पर इंजीनियरिंग छात्रों को किया गया जागरूक

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जमुई में गुरुवार को छात्र-छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमुई. राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जमुई में गुरुवार को छात्र-छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ब्रह्मा कुमारी संस्था के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया, जहां प्राचार्य, संकाय सदस्यों एवं ब्रह्मा कुमारी के प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता ब्रह्मा कुमारी जयश्री एवं ब्रह्मा कुमारी प्रियंका ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ते तनाव और प्रतिस्पर्धा के बीच मानसिक संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है. सत्र के दौरान सकारात्मक सोच, आत्म-नियंत्रण और तनाव प्रबंधन के विभिन्न उपायों पर चर्चा की गयी. साथ ही, विद्यार्थियों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया गया, जिससे वे मानसिक रूप से सशक्त बन सकें. वक्ताओं ने कहा कि नियमित ध्यान, आत्म-चिंतन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर मानसिक तनाव एवं चिंता को काफी हद तक कम किया जा सकता है. कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ आशीष कुमार ने कहा कि आज के दौर में मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण हो गया है. उन्होंने इस तरह के आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया और ब्रह्मा कुमारी संस्था के प्रयास की सराहना की. कार्यक्रम के समन्वयक प्रोफेसर राहुल कुमार रंजन ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया. अंत में संवादात्मक सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने सवालों के जवाब प्राप्त किए. यह कार्यक्रम महाविद्यालय परिसर में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन