ePaper

102 एंबुलेंस कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल छठे दिन भी रही जारी

Updated at : 25 Jun 2024 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
102 एंबुलेंस कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल छठे दिन भी रही जारी

डीएस कार्यालय के समीप बैठे हैं हड़ताल पर

विज्ञापन

जमुई. बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार छठे दिन मंगलवार को भी जारी रही. सदर अस्पताल परिसर स्थित डीएस कार्यालय के समीप हड़ताल पर बैठे एंबुलेंस कर्मियों ने बताया कि मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ कुमार महेंद्र प्रताप ने हम लोगों से मिलकर वार्ता की. उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा आप लोगों का एक माह के वेतन का भुगतान कर दिया गया है. आप लोग काम पर लौट आएं, लेकिन एंबुलेंस कर्मियों ने एक स्वर में कहा कि जब तक हमलोगों की सभी मांग पूरी नहीं हो जाती है तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे रहेंगे. बताते चलें कि एंबुलेंस कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण जिलेभर के मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गंभीर रूप से बीमार और गर्भवती महिला निजी वाहन तथा निजी एंबुलेंस के सहारे इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं. मौके पर संघ के सचिव सुभाष कुमार, बाल्मीकि कुमार मंडल, नरेश यादव, चंद्रशेखर आजाद, सीताराम पंडित, अमित कुमार, सुभाष यादव, प्रवीण कुमार, सोनू कुमार पांडेय, सतीश सुमन, सतीश कुमार, मो शाहिद, तौकीद अहमद, मो असलम, पंकज कुमार, सूरज कुमार, रत्नेश कुमार सिंह, विश्वकर्मा यादव, नंदन कुमार, वीरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, विनोद कुमार, अंकुश कुमार, कैलाश कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार, नरेश कुमार, मनीष कुमार, विशंभर बाजपेयी, सुबोध सिंह, विजय राम, संजय टॉकीज मो इमरार, विकास कुमार, सूरज कुमार सहित अन्य चालक तथा ईमटी मौजूद थे. वहीं इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ कुमार महेंद्र प्रताप ने बताया कि वार्ता चल रही है. जल्द ही मरीजों को एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करा दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन