17 अगस्त को जमुई, झाझा और सिकंदरा में नुक्कड़ नाटक से होगा साइबर जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन

फोटो- जानकारी देते एसपी विश्वजीत दयाल | Prabhat Khabar Network

जमुई जिले में बढ़ते साइबर अपराध को रोकने के लिए पुलिस 17 अगस्त को एक विशेष जागरूकता अभियान चलाएगी. इस अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध से बचने के सरल उपाय बताए जाएंगे.

विज्ञापन

Jamui Cyber Awareness: जमुई. जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी की घटनाओं को देखते हुए जमुई पुलिस ने जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने की पहल की है. एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर 17 अगस्त को विशेष साइबर जागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा. इसके तहत नुक्कड़ नाटक की टीम जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर लोगों के बीच पहुंचकर साइबर अपराध से बचाव का संदेश देगी.

सरल भाषा में समझाए जाएंगे साइबर ठगी से बचने के तरीके

नुक्कड़ नाटक की टीम जमुई, झाझा और सिकंदरा समेत विभिन्न स्थानों पर लोगों के बीच पहुंचेगी. कलाकार फर्जी फोन कॉल, ओटीपी मांगकर ठगी, बैंक खाते से जुड़ी जानकारी हासिल करने, संदिग्ध लिंक भेजने और ऑनलाइन लेनदेन के नाम पर होने वाले साइबर फ्रॉड के तरीके नाटक के माध्यम से समझाएंगे.लोगों को बताया जाएगा कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता, एटीएम, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए. संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से भी बचने की सलाह दी जाएगी.

जागरूकता को बनाया जाएगा साइबर अपराध के खिलाफ हथियार

एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई के साथ आम लोगों की सतर्कता भी जरूरी है. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साइबर ठगी के जटिल तरीकों को आम लोगों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाएगा.

संदिग्ध कॉल और लिंक से सावधान रहने की अपील

पुलिस की ओर से लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध फोन कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा नहीं करें. बैंकिंग संबंधी जानकारी मांगने वाले अनजान लोगों से सतर्क रहें. पुलिस का मानना है कि आम लोग जागरूक और सतर्क रहें तो साइबर अपराधियों के मंसूबों को काफी हद तक विफल किया जा सकता है.

जमुई, झाझा और सिकंदरा में होगा अभियान

Jamui Cyber Awareness: 17 अगस्त को प्रस्तावित अभियान के तहत जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे. अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाना और ऑनलाइन ठगी के मामलों में कमी लाना है.


विज्ञापन
Rahul Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rahul Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन