चकाई-देवघर मार्ग पर हाइवा की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

विज्ञापन

गाड़ी हटवाती चंद्रमंडीह पुलिस | Prabhat Khabar Network

जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में एक अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई. हजारीबाग से छाई लेकर आ रहे एक हाइवा के अचानक आगे बढ़ने से युवक उसकी चपेट में आ गया. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश कर रही है.

विज्ञापन

जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. अंडीडीह गांव के पास हजारीबाग से छाई लेकर आए एक हाइवा की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में मृतक का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण तत्काल उसकी पहचान नहीं हो सकी थी.

खड़े हाइवा के अचानक आगे बढ़ने से हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हजारीबाग से छाई लादकर आया एक हाइवा सुबह करीब 9:30 बजे अंडीडीह स्थित खेमन यादव के होटल के समीप खड़ा था. जब चालक ने हाइवा को आगे बढ़ाया, उसी दौरान बासुकीटांड़ की ओर से आ रहा एक व्यक्ति अचानक वाहन की चपेट में आ गया और नीचे गिर पड़ा. हाइवा का भारी पहिया सिर पर चढ़ जाने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, पहचान की कोशिश जारी

घटना की सूचना मिलते ही चंद्रमंडीह थाना की पुलिस पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त स्थान को घेरकर शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस के अनुसार, मृतक ने गेरुआ रंग की टी-शर्ट और गमछा पहन रखा था. घटनास्थल के आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहन से जुड़ी आवश्यक कानूनी छानबीन भी शुरू कर दी है.


विज्ञापन
श्याम सिंह तोमर

लेखक के बारे में

By श्याम सिंह तोमर

श्याम सिंह तोमर प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सरौन (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन