ePaper

सदस्यता अभियान को लेकर बनायी गयी रणनीति, संगठन को सशक्त करने पर जोर

Updated at : 14 Sep 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
सदस्यता अभियान को लेकर बनायी गयी रणनीति, संगठन को सशक्त करने पर जोर

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की एक बैठक रविवार को जिला कार्यालय परिसर में जिलाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा की अध्यक्षता में की गयी.

विज्ञापन

जमुई. ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की एक बैठक रविवार को जिला कार्यालय परिसर में जिलाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर महासचिव डॉ मनोज सिन्हा ने कहा कि जिले के प्रत्येक कायस्थ परिवार तक संगठन की पहुंच बनानी होगी. इसके लिए सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को अभियान चलाकर कार्य करना होगा. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए. इस दौरान कई नए सदस्यों को विभिन्न प्रकोष्ठों में पदभार सौंपा गया. इसमें युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष आलोक कुमार, युवा प्रकोष्ठ सचिव अजीत कुमार सिन्हा, कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ अध्यक्ष विवेक सिन्हा, महासचिव नीरज कुमार सिन्हा, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष निरंजन कुमार, महासचिव राजेश कुमार, सहायक कोषाध्यक्ष राजेश मलदहियार, उपाध्यक्ष विजय सिन्हा, राजीव सिन्हा, राकेश कुमार रंजन, सचिव जितेंद्र कुमार एवं राजीव रंजन सिन्हा शामिल हैं. निर्णय लिया गया कि संगठन की मासिक बैठक अब नियमित रूप से की जायेगी, आवश्यकता पड़ने पर विशेष बैठक भी बुलाई जायेगी, सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष एवं महासचिव की उपस्थिति अनिवार्य होगी, तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों पर संगठन द्वारा कार्रवाई की जायेगी. इसके साथ ही सोमवार से जिले में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की जायेगी. साथ ही सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को अधिक-से-अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है. बैठक में राजकिशोर सिन्हा, भूपेंद्र सिन्हा, निरंजन सिन्हा, राजेश सिन्हा, प्रभात सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, प्रशांत सिन्हा, विकास सिन्हा, नीरज कुमार प्रसाद, सत्येंद्र शंकर प्रसाद, राजीव रंजन, विवेक कुमार लक्की, राजू सिन्हा सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन