चोरी हुए गैस सिलिंडर नीमा बहियार से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 26 Mar 2026 6:33 PM
20 मार्च को हुई थी सिलिंडर की चोरी
जमुई. रसोई गैस के लिए खींचातानी के बीच 20 मार्च को लवकुश गैस एजेंसी का इंडेन गैस सिलिंडर से भरा ठेला शहर के इस्लाम नगर के समीप से चोरी हो गया था. गायब सभी गैस सिलिंडर को सदर थाना की पुलिस ने गुरुवार को नीमारंग बहियार से बरामद कर लिया है. बरामद सभी सिलिंडर खाली है. सदर थाना की पुलिस ने बताया कि गश्ती पुलिस दल को स्थानीय ग्रामीणों ने बहियार में गैस सिलिंडर फेंके रहने की सूचना दी थी. सूचना के बाद मौके स्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी सिलिंडर को जब्त कर थाना लाया. बताते चलें कि 20 मार्च शुक्रवार को वेंडर दिलावर सिंह हमेशा की तरह ठेला पर इंडेन गैस सिलिंडर लेकर उपभोक्ता को गैस सिलिंडर पहुंचाने गये थे. इस्लाम नगर के पास 09 गैस सिलिंडर रखे ठेला को साइड में लगाकर बाथरूम के लिए बगल में गये थे. बाथरूम से लौटने के बाद देखा कि गैस सिलिंडर से भरा ठेला ही गायब है. उसके बाद इधर-उधर चारों तरफ खोजबीन शुरू की. काफी देर के बाद दूसरी जगह पर सिर्फ खाली ठेला मिला, लेकिन गैस सिलिंडर गायब था. उसके बाद लव कुश गैस एजेंसी के कर्मियों को इसकी जानकारी हुई, तब पुलिस को सूचना दी गयी. इसके बाद पुलिस ने वेंडर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ भी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










