हावड़ा व नई दिल्ली के बीच विशेष ट्रेन का होगा संचालन
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 21 Mar 2026 9:20 PM
रेलवे यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा और नई दिल्ली के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.
झाझा. रेलवे यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा और नई दिल्ली के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. जानकारी देते आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 04052 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल आगामी 23 मार्च को नई दिल्ली से शाम के 06:15 बजे प्रस्थान करेगी. अगले दिन रात्रि के 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 04051 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल आगामी 25 मार्च को हावड़ा से रात्रि के 01:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 08:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा आदि स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में मार्ग में ठहरेगी. इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी तथा वातानुकूलित श्रेणियों की सुविधा उपलब्ध होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










