राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सोनाक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 24 Mar 2026 6:39 PM
पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस समारोह पर आयोजित विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जमुई जिले की मेधा ने एक बार फिर अपनी चमक बिखेरी है.
बरहट. पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस समारोह पर आयोजित विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जमुई जिले की मेधा ने एक बार फिर अपनी चमक बिखेरी है. बरहट प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय गुगुलडीह की छात्रा सोनाक्षी कुमारी ने वर्ग 6 से 8 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूरे बिहार में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले और प्रखंड का नाम रोशन किया है, जबकि गणित ओलंपियाड में छठा स्थान समीक्षा सिन्हा लायी जिसे गणितज्ञ के सी सिन्हा के हाथों सम्मानित किया गया. 22 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बिहार के सभी 38 जिलों के चयनित छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें सोनाक्षी के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने निर्णायक मंडल को खासा प्रभावित किया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्यनारायण प्रसाद कुर्मी ने छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है. उन्होंने कहा कि सोनाक्षी की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने आज उसे राज्य स्तर पर यह मुकाम दिलाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










