सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए विशेष अभियान: 30 मई तक होगा जीवन प्रमाणीकरण, डीएम ने जारी किया पंचायतवार रोस्टर

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :30 Apr 2026 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए विशेष अभियान: 30 मई तक होगा जीवन प्रमाणीकरण, डीएम ने जारी किया पंचायतवार रोस्टर

सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए विशेष अभियान: 30 मई तक होगा जीवन प्रमाणीकरण, डीएम ने जारी किया पंचायतवार रोस्टर

विज्ञापन

जमुई. जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए राहत भरी खबर है. जिन लाभुकों का अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं हो पाया है, उनके लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है. जानकारी देते हुए डीपीआरओ डा मेनका कुमार ने बताया कि जिला पदाधिकारी श्री नवीन के निर्देश पर 30 अप्रैल 2026 से 30 मई 2026 तक पंचायतवार रोस्टर तय कर जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है. डीएम ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को निर्देश दिया है कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार हर पंचायत में शिविर आयोजित कर शत-प्रतिशत पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण कराया जाए. इस अभियान को सफल बनाने के लिए विकास मित्र, पंचायत सचिव और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों की भी तैनाती की गई है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो पेंशनधारी अभी तक जीवन प्रमाणीकरण से वंचित हैं, उन्हें हर हाल में 30 मई 2026 तक यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी. साथ ही, मृत पेंशनधारियों को पोर्टल पर चिन्हित कर नियमानुसार अधिक भुगतान की गई राशि की वसूली भी की जाएगी. जिला पदाधिकारी ने सभी पेंशनधारियों से अपील की है कि वे समय पर अपना जीवन प्रमाणीकरण जरूर कराएं. उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया हर वर्ष अनिवार्य है और इसे न कराने पर पेंशन भुगतान बाधित हो सकता है. लाभुक अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर निशुल्क जीवन प्रमाणीकरण करा सकते हैं. जिले में कुल 56,283 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी हैं, जिनके लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासन का लक्ष्य है कि तय समयसीमा के भीतर सभी लाभुकों का सत्यापन पूरा कर उन्हें पेंशन का निर्बाध लाभ उपलब्ध कराया जाये.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन