ePaper

शांति से मनाएं पर्व, सामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर

Updated at : 29 Sep 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
शांति से मनाएं पर्व, सामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर

प्रखंड के पैरा मटिहाना में दुर्गा पूजनोत्सव और मेला को शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर सोमवार को मटिहाना चौक के समीप मंदिर परिसर में प्रशासन ने शांति समिति की बैठक की

विज्ञापन

सोनो. प्रखंड के पैरा मटिहाना में दुर्गा पूजनोत्सव और मेला को शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर सोमवार को मटिहाना चौक के समीप मंदिर परिसर में प्रशासन ने शांति समिति की बैठक की. सीओ सुमित कुमार आशीष और सोनो थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुई बैठक में लोगों से पूजा और मेला के दौरान सौहार्द बनाए रखने की अपील की गयी. सीओ ने कहा कि मटिहाना दुर्गा पूजा का जो सामाजिक सौहाद्र के साथ मिलजुल कर मनाने का इतिहास रहा है उसी को ध्यान में रखते हुए शांति से पर्व मनाएं. प्रशासन की ओर से पुलिस की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस तो मेला में रहेगी ही लेकिन आप गणमान्य लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी है. सीसीटीवी कैमरे के अलावे मेला में मौजूद पुलिस उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखेगी. पदाधिकारी द्वय ने कहा कि ऐसे मौकों पर अफवाह काफी उड़ाई जाती है लेकिन उस पर ध्यान नहीं देना है. सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल नहीं करें. प्रतिमा विसर्जन हेतु पूर्व से प्रशासन द्वारा तय रूट होकर ही जाएं. मौके पर एसआई मनोज सिंह व कुणाल कुमार के अलावे मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी अयोध्या मंडल, जदयू प्रखंड सचिव इकबाल रहमान, चंद्रशेखर मंडल, शंकर दयाल, प्रयाग मंडल सहित कई गणमान्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन