सिकंदरा में भाजपा मंडल की बैठक, 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन

फोटो- बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

सिकंदरा भाजपा मंडल की बैठक में आगामी कार्यक्रमों और हर घर तिरंगा अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई. 12 अगस्त को सिकंदरा में और 13 अगस्त को जमुई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी.

विज्ञापन

सिकंदरा (जमुई). भारतीय जनता पार्टी सिकंदरा मंडल की बैठक मंगलवार को लखीसराय रोड स्थित पथ निर्माण विभाग के परिसदन में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने की. इसमें आगामी कार्यक्रमों, हर घर तिरंगा अभियान और स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गयी.

12 अगस्त को सिकंदरा में निकलेगी तिरंगा यात्रा

बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नवल किशोर सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष सह सिकंदरा विधानसभा संयोजक अनिल कुमार दीक्षित ने कार्यकर्ताओं से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया. उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को शाम चार बजे सिकंदरा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी.उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने की अपील की.

13 अगस्त को जमुई में भी जुटेंगे कार्यकर्ता

बैठक में बताया गया कि 13 अगस्त को सुबह 10 बजे जमुई में बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी. इसमें सिकंदरा मंडल से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने का आह्वान किया गया.

15 अगस्त को उत्साह से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

कार्यकर्ताओं को 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह भी हर वर्ष की तरह उत्साह और धूमधाम से मनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. नेताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं.

कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में मंडल महामंत्री विकास कुमार गुप्ता एवं अरुण सिंह के अलावा रुद्रदेव सिंह, कृष्णा चंद्रवंशी, मनोज कुमार, गुंजेश सिंह, कुलदीप महतो सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: 2130 करोड़ से बदलेगी बिहार के इन 3 पर्यटन स्थलों की तस्वीर, जानिए सरकार का मेगा प्लान

25 अगस्त से बिहार के इन तीन जिलों में बंद होंगी डीजल सिटी बसें, पटना-मुजफ्फरपुर-गयाजी में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें


विज्ञापन
Om Prakash

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन