कौआकोल-मुंगेर यात्री बस ने स्कूल बस में मारी टक्कर, छात्र समेत आधा दर्जन लोग घायल

Updated at : 25 Mar 2026 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
कौआकोल-मुंगेर यात्री बस ने स्कूल बस में मारी टक्कर, छात्र समेत आधा दर्जन लोग घायल

सिकंदरा मुख्य चौक के समीप नवादा रोड में बुधवार को कौआकोल से मुंगेर जा रही एक अनियंत्रित यात्री बस ने तेज रफ्तार में सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस में जोरदार टक्कर मार दी.

विज्ञापन

सिकंदरा. सिकंदरा मुख्य चौक के समीप नवादा रोड में बुधवार को कौआकोल से मुंगेर जा रही एक अनियंत्रित यात्री बस ने तेज रफ्तार में सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस में जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में एक छात्र समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कौआकोल से मुंगेर की ओर जा रही यात्री बस काफी तेज गति में थी. उसी दौरान उसके आगे चल रही ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, जमुई की बस सिकंदरा नवादा रोड स्थित सीपीआई कार्यालय के समीप एक छात्र को चढ़ाने के लिए सड़क किनारे रुकी. तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया और सीधे स्कूल बस के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी. इस हादसे में स्कूल बस में सवार मिर्जागंज निवासी भगवान कुमार का पुत्र आनंद कुमार घायल हो गया. वहीं यात्री बस में सवार पकरीबरावां निवासी मिन्ता देवी पति त्रिलोकी यादव, खगड़िया निवासी रोहित कुमार, पिता अनिल दास, बेगूसराय जिले के सोनवर्षा साम्हो निवासी सोना देवी पति बालमुकुंद सिंह, नूतन देवी पति संजीव शर्मा सहित एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों में से तीन को बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त यात्री बस को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन