स्कूल में असमाजिक तत्वों का अड्डा, रसोई का समर्सिबल पाइप किया क्षतिग्रस्त

स्कूल में असमाजिक तत्वों का अड्डा, रसोई का समर्सिबल पाइप किया क्षतिग्रस्त
गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुली अनुसूचित जाति में इन दिनों असामाजिक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों से विद्यालय प्रबंधन और छात्रों में भय का माहौल है. आरोप है कि शाम होते ही स्कूल परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है, जिससे शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है. विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, मध्याह्न भोजन बनाने को लेकर रसोईघर में लगाए गए समर्सिबल पाइप को क्षतिग्रस्त कर दिया है. विद्यालय में भोजन बनाने में भारी कठिनाई हो रही है. प्रभारी प्रधानाध्यापक विकास कुमार पासवान ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग की है. चारदीवारी तो बन गई है, लेकिन अब तक गेट नहीं लगाया गया है. शाम से रात तक बाहरी लोगों का विद्यालय में प्रवेश आसान हो जाता है और वे परिसर को अड्डा बना लेते हैं. इस तरह की घटनाओं से छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं में डर का माहौल है. जानकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, बीईओ, थानाध्यक्ष को भी दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










