ePaper

बालू माफियाओं ने पुलिस पर किया हमला, चार पुलिसकर्मी घायल

Updated at : 02 Sep 2025 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
बालू माफियाओं ने पुलिस पर किया हमला, चार पुलिसकर्मी घायल

जमुई-बांका जिला के बॉर्डर स्थित बोड़बा-सुईया पथ के पसराहा गांव के समीप मंगलवार सुबह बालू माफियाओं ने पुलिस दल पर हमला कर दिया.

विज्ञापन

झाझा . जमुई-बांका जिला के बॉर्डर स्थित बोड़बा-सुईया पथ के पसराहा गांव के समीप मंगलवार सुबह बालू माफियाओं ने पुलिस दल पर हमला कर दिया. इस दौरान दो पुलिस पदाधिकारी, एक महिला पुलिस कर्मी व चालक घायल हो गये. माफियाओं ने पुलिस से पिस्तौल छीनने का प्रयास भी किया. छीना-झपटी के दौरान चली गोली से एक माफिया के पैर में चोट लगी. घटना के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गये. झाझा थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी क्षेवर राम के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आवेदन में कहा गया है कि लगातार सूचना मिल रही थी कि सूईया व बेलहर से अवैध बालू की ढुलाई हो रही है. इसी सूचना पर पुलिस पदाधिकारी दीपक कुमार सशस्त्र बल के साथ रवाना हुए थे. बोड़बा चौक के समीप अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया गया, तो चालक ने ट्रैक्टर से पुलिस पर हमला कर भाग निकला. पीछा करते-करते पुलिस पसराहा गांव पहुंची, जहां पहले से घात लगाये माफियाओं ने पथराव शुरू कर दिया. इस दौरान बांका जिले के जीवनलाल यादव का पुत्र पिंटू यादव ने पुलिस का पिस्तौल छीनने का प्रयास किया. हाथापाई में गोली चल गयी, जिससे वह घायल हो गया. वहीं, पुलिस पदाधिकारी दीपक कुमार, चालक जितेंद्र कुमार और महिला पुलिस कर्मी समेत दो अधिकारी घायल हो गये. सूचना मिलते ही झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार एवं थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की. घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. एसडीपीओ ने बताया कि बालू माफियाओं की पहचान कर ली गई है और वीडियोग्राफी के आधार पर सभी पर कार्रवाई होगी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन