बालू खनन में नियमों का होगा अनुपालन

Updated:
विज्ञापन
बालू खनन में नियमों का होगा अनुपालन

एसडीएम की पहल पर बनी समिति, समस्या के निदान का दिया गया आश्वासन

विज्ञापन

मौरा बालू घाट पर अवैध खनन के विरोध में जारी किसानों का आंदोलन समाप्त

गिद्धौर. मौरा बंदोबस्त बालू घाट पर मानक के विपरीत हो रहे बालू खनन पर रोक लगाने की मांग को लेकर 13 दिनों से आंदोलनरत किसानों का धरना शनिवार को समाप्त हो गया. डीएम के निर्देश पर एसडीएम सौरव कुमार ने आंदोलनरत किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं व समाधान का भरोसा दिया. इसके बाद धरना समाप्त किया गया. इस दौरान किसानों का प्रतिनिधि मंडल ने मौरा बालू घाट पर संवेदक द्वारा सरकारी मानकों के विपरीत किये जा रहे खनन से होने वाली समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. किसानों ने बताया कि बालू उठाव किये जाने से क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था बेकार हो रही है, भू-जल स्तर लगातार नीचे जाने के कारण पेयजल समस्या उत्पन्न हो रही है. अगर यही हाल रहा तो, हजारों एकड़ कृषि भूमि बंजर हो जायेगी.

जिला प्रशासन किसानों की जायज मांगों के प्रति संवेदनशील

एसडीएम सौरव कुमार ने किसानों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि जिला प्रशासन किसानों की जायज मांगों के प्रति संवेदनशील है. उन्होंने बताया कि डीएम के निर्देश पर एक समिति का गठन किया गया है. इसमें खनन विभाग, सिंचाई, लघु सिंचाई समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया है. इस समिति में किसानों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जायेगा. इसके लिए किसानों से नामों की सूची मांगी गयी है.

आठ सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा

इस दौरान आंदोलनरत किसानों की ओर से आठ सूत्री मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा गया. जिला प्रशासन की ओर से खनन नियमों के अनुपालन का आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने आंदोलन को समाप्त कर दिया. मौके पर बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे.

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन