236 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
236 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

चकाई प्रखंड अंतर्गत चिहरा थाना की पुलिस ने बीते सोमवार की रात में गुप्त सूचना के आधार पर चंदनिया गांव में छापेमारी कर एक युवक को गांजा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. चकाई प्रखंड अंतर्गत चिहरा थाना की पुलिस ने बीते सोमवार की रात में गुप्त सूचना के आधार पर चंदनिया गांव में छापेमारी कर एक युवक को गांजा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान मुस्लिम अंसारी के बीस वर्षीय पुत्र राजा बाबू के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष रिंकू रजक ने बताया कि सूचना मिली थी कि राजा बाबू अपने मकान सह दुकान से अवैध गांजा बेचता है. त्वरित कार्रवाई करते हुए वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी टुनटुन कुमार को दंडाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया. पुलिस टीम जब चंदनियां पहुंची तो आरोपित भागने लगा. जिसके बाद मौके पर मौजूद जवानों ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया. वहीं इस दौरान दंडाधिकारी की उपस्थिति में जब घर की तलाशी ली गयी तो पुआल के नीचे छिपाकर रखा गया 225 ग्राम खुला गांजा और प्लास्टिक की पुड़ियों में भरा 11 ग्राम गांजा कुल 236 ग्राम बरामद हुआ. इसके अलावा करीब 20 किलो महुआ का जावा भी मिला. जिसे वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया. एसडीपीओ राजेश कुमार ने चिहरा थाना में प्रेस वार्ता कर बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है. इस छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष रिंकू रजक के साथ अवर निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह और सशस्त्र बल के जवान संतोष कुमार, अभिषेक कुमार व अमित कुमार शामिल थे.

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन