ePaper

डीटीओ मोबाइल टीम की पिटाई से ट्रैक्टर चालक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने टीम को बंधक बना सड़क को किया जाम

Updated at : 17 Feb 2026 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
डीटीओ मोबाइल टीम की पिटाई से ट्रैक्टर चालक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने टीम को बंधक बना सड़क को किया जाम

जिले में परिवहन विभाग की मोबाइल टीम की पिटाई से मंगलवार को ट्रैक्टर चालक की मौत होने की बात सामने आ रही है.

विज्ञापन

जमुई. जिले में परिवहन विभाग की मोबाइल टीम की पिटाई से मंगलवार को ट्रैक्टर चालक की मौत होने की बात सामने आ रही है. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मोबाइल टीम के सदस्यों को बंधक बना लिया और सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के चौडीहा गांव निवासी स्व जगदीश यादव के पुत्र उदय यादव के रूप में हुई है. सूचना पाकर पहुंची सदर थाना पुलिस काफी मशक्कत कर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. उसके बाद बंधक मोबाइल टीम को सुरक्षित थाना लायी. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ सौरव कुमार व एसडीपीओ सतीश सुमन सदर अस्पताल पहुंचे. अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव है. प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर बनाये रखने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

रुकने का इशारा करने के बाद भी चालक वाहन लेकर भागने का किया प्रयास

बताया जाता है कि उदय यादव मिर्चा गांव से ट्रैक्टर पर ईंट लादकर नर्वदा-पीरा गांव की ओर जा रहे थे. इसी दौरान डीटीओ की मोबाइल टीम के चालक को रुकने का इशारा किया गया. लेकिन चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करने लगा. इसके बाद पुलिस टीम ने उसका पीछा किया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब चालक नर्वदा गांव पहुंचकर ईंट उतार रहा था, तभी मोबाइल टीम वहां पहुंची और चालक के साथ मारपीट करने लगी. मारपीट के दौरान ही चालक उदय यादव की हालत बिगड़ गयी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गये. आक्रोशित लोगों ने मोबाइल टीम को पकड़कर उसे बंधक बनाते हुए सड़क जाम कर दिया गया. मोबाइल टीम में रही महिला अधिकारी की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. हालांकि प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है. ग्रामीणों का दावा है कि यही महिला पदाधिकारी घटनास्थल पर थी. जांच के बाद सबकुछ स्पष्ट सो सकता है.

कोट:

मोबाइल टीम का खदेड़कर मारपीट करने की बात सामने आ रही है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जो भी दोषी पाये जायेंगे, उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है.

– सौरव कुमार, एसडीओ, जमुई

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन