ट्रैक्टर के तहखाने से भारी मात्रा में शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 17 Feb 2026 9:28 PM

विज्ञापन

होली पर्व पर तस्करी करने को लेकर ट्रैक्टर में तहखाना बनाकर ले जा रहे शराब की बड़ी खेप को उत्पाद पुलिस ने बीते सोमवार की देर शाम चकाई-सोनो मुख्य मार्ग स्थित बामदह गांव के समीप से जब्त कर लिया है.

विज्ञापन

जमुई. होली पर्व पर तस्करी करने को लेकर ट्रैक्टर में तहखाना बनाकर ले जा रहे शराब की बड़ी खेप को उत्पाद पुलिस ने बीते सोमवार की देर शाम चकाई-सोनो मुख्य मार्ग स्थित बामदह गांव के समीप से जब्त कर लिया है. साथ ही चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान छपरा जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर पछियारी टोला निवासी विशाल कुमार तथा बभनटोली निवासी गोलू कुमार के रुप में हुई है. जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब की बड़ी खेप जमुई के रास्ते ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर उत्पाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा जिले के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया. इसी दौरान बामदह गांव के समीप शंका के आधार पर जब एक ट्रैक्टर को रोकवाया गया तो ट्रैक्टर बने तहखाना से 82 कार्टन विदेशी शराब यानी 708 लीटर शराब बरामद किया गया. साथ ही चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि शराब झारखंड राज्य के गिरिडीह जिले से लखीसराय ले जाया जा रहा था. गिरफ्तार तस्कर को कागजी प्रक्रिया पुरी कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. फिलहाल उत्पाद पुलिस शराब के मुख्य तस्कर की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन