व्यवसायिक संघ ने सांसद को सौंपा छह सूत्री मांग पत्र

Updated:
विज्ञापन

अपने एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को चकाई पहुंचे स्थानीय सांसद अरुण भारती से चकाई व्यवसायिक संघ के सदस्यों ने मिलकर उन्हें छह सूत्री मांग पत्र सौंपा.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह . अपने एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को चकाई पहुंचे स्थानीय सांसद अरुण भारती से चकाई व्यवसायिक संघ के सदस्यों ने मिलकर उन्हें छह सूत्री मांग पत्र सौंपा. वहीं इस दौरान सांसद ने सभी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार का आश्वासन दिया. छह सूत्री मांग पत्र में चकाई बाजार में जल जमाव से निदान एवं गंदा पानी की निकासी के लिए चकाई मुख्य चौक से वन विभाग कार्यालय एवं बाजार की सड़कों के दोनों ओर मजबूत नाली निर्माण, चकाई बाजार में एक हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक टाउन हॉल का निर्माण, चकाई बाजार में एक उच्च कोटि का सुलभ शौचालय का निर्माण, अपराध नियंत्रण एवं उद्भेदन के लिए बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे को पुनः चालू करने, चकाई मुख्य चौक पर ट्रेफिक पुलिस को बहाल करने एवं चकाई बाजार के हृदय स्थल पर स्थित प्राचीन नवा आहार के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण को लेकर मांग शामिल है. संघ का कहना है कि इन मांगों के पूर्ण हो जाने से चकाई के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी. संघ के सदस्यों ने बताया कि खासकर लंबे समय से सीसीटीवी कैमरा के बंद रहने के कारण आए दिन चकाई में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं. कई मामले में साक्ष्य के अभाव में पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच पाती है. ऐसे में बंद पड़े कैमरे के चालू होने से एक ओर जहां आमलोगों को राहत मिलेगी वहीं दूसरी ओर पुलिस को भी मामले के उद्भेदन में सहूलियत होगी. साथ ही चकाई मुख्य चौक पर ट्रैफिक पुलिस के नहीं रहने से दुर्घटनाएं काफी बढ़ गयी है. अगर यहां ट्रैफिक पुलिस बहाल की जाय तो एक ओर जहां दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी वहीं दूसरी ओर आपराधिक घटनाओं पर भी लगाम लगाने में मदद मिलेगी. मौके पर अजय कुमार मुन्ना, राजेश वर्णवाल, पवन केशरी, मणिशंकर केशरी, रामेश्वर वर्णवाल, रितेश केशरी, राहुल केशरी, संजीव केशरी, शिवजी केशरी, बिजय वर्णवाल, शुभम केशरी, राजीव केशरी, मनोज केशरी, रामजी केशरी, विकाश केशरी सहित व्यावसायिक संघ से जुड़े कई सदस्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन