ePaper

वाहन जांच के दौरान 72500 रुपये बरामद

Updated at : 15 Apr 2024 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन जांच के दौरान 72500 रुपये बरामद

सोहजना के समीप स्थित चेक पोस्ट पर हुई चार पहिया वाहन पर सवार दो लोगों से बरामदगी

विज्ञापन

झाझा. सोनो-झाझा-जमुई मुख्य मार्ग पर सोहजना के समीप स्थित चेक पोस्ट पर सोमवार को एक चार पहिया वाहन पर सवार दो लोगों के पास से 72 हजार पांच सौ रुपये बरामद किये गये. जांच प्रभारी राजा अख्तर ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 15 अप्रैल को भी सभी वाहनों की जांच-पड़ताल की जा रही है. इसी क्रम में रात 1:00 बजे के करीब जमुई की ओर से आ रहे बीआर 01 सीआर 7274 नंबर के एक चार पहिया वाहन की तलाशी ली गयी. इसमें वाहन में सवार दो लोगों के पास से 72 हजार पांच सौ बरामद किया गया. बरामद रुपये के बारे में उनसे पूछताछ की गयी तो उन्होंने कुछ भी जानकारी नहीं दी. इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गयी. सीओ निशा सिंह के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी निधि कुमारी ने पैसा जब्त कर लिया. उन्होंने बताया कि वाहन सवार लोगों की पहचान झाझा खलासी मोहल्ला निवासी साजिद खान व नफीस आलम के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन