दुकान में घुसकर दुकानदार को बंधक बनाकर लूटपाट, प्राथमिकी दर्ज, छानबीन में जुटी पुलिस
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 23 Mar 2026 6:29 PM
प्रखंड क्षेत्र के ककनियातरी गांव स्थित एक चाय-नाश्ता दुकान में बीते रविवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर दुकानदार को बंधक बनाकर नकदी समेत हजारों रुपये मूल्य के सामान लूट कर फरार हो गया
झाझा. प्रखंड क्षेत्र के ककनियातरी गांव स्थित एक चाय-नाश्ता दुकान में बीते रविवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर दुकानदार को बंधक बनाकर नकदी समेत हजारों रुपये मूल्य के सामान लूट कर फरार हो गया. दुकानदार सरयू यादव ने थाना में आवेदन देते हुए बताया कि रात करीब 11 बजे मैं दुकान में ही सो रहा था. इसी दौरान धर्मेंद्र कुमार, रूपेश कुमार समेत आधा दर्जन से अधिक अपराधी दुकान का तिरपाल फाड़कर अंदर घुस गये. सभी के हाथों में हथियार था. अपराधियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मुझे काबू में कर लिया और हाथ पीछे बांधकर जमीन पर लिटा दिया. इसके बाद अपराधियों ने दुकान में रखे दो टीन फॉर्च्यून तेल, एक डिब्बा डालडा, एक बोरा मैदा, करीब एक क्विंटल चीनी सहित अन्य सामान लूट लिया. साथ ही गल्ले में रखे करीब 50 हजार रुपये भी अपने साथ ले गये. दुकानदार ने बताया कि पैसा दुकान में कार्य करनेवाले कर्मियों के मजदूरी भुगतान करने के लिए रखी थी. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










