सड़क हादसे में मौत के बाद पांच घंटे तक रहा सड़क जाम
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 24 Mar 2026 6:53 PM
गिद्धौर-जमुई मुख्य मार्ग एनएच 333 ए पर रतनपुर यूको बैंक समीप सड़क हादसे का शिकार हुए दो चचेरी बहन रतनपुर निवासी दिनकर सिंह की पुत्री जुगनू कुमारी उर्फ अंशु व स्व राकेश सिंह की पुत्री सीमा कुमारी उर्फ सिमी की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों व पीड़ित परिजनों ने मुख्य मार्ग को रतनपुर चौक के समीप करीब पांच घंटे तक दोनों युवतियों के शव को रख मार्ग को जाम कर दिया.
-एसडीएम सौरभ कुमार व एसडीपीओ सतीश सुमन के मामले में कानूनी कार्रवाई व मुआवजे के भरोसे पर टूटा सड़क जाम गिद्धौर. गिद्धौर-जमुई मुख्य मार्ग एनएच 333 ए पर रतनपुर यूको बैंक समीप सड़क हादसे का शिकार हुए दो चचेरी बहन रतनपुर निवासी दिनकर सिंह की पुत्री जुगनू कुमारी उर्फ अंशु व स्व राकेश सिंह की पुत्री सीमा कुमारी उर्फ सिमी की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों व पीड़ित परिजनों ने मुख्य मार्ग को रतनपुर चौक के समीप करीब पांच घंटे तक दोनों युवतियों के शव को रख मार्ग को जाम कर दिया. इधर, सूचना पर वरीय पुलिस पदाधिकारी, एसडीपीओ, बीडीओ द्वारा घटना स्थल पर पहुंच पीड़ित परिजनों को समझाने का प्रयास किया गया. वहीं घटनास्थल पर मौजूद घटना से गुस्साये आक्रोशित परिजनों ने घटना को अंजाम देकर फरार हुए स्कॉर्पियो वाहन की तलाश कर वाहन चालक व मालिक पर कड़े कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे. घटना की सूचना एसडीएम सौरभ कुमार को मिलते ही वह घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से बात कर घटना पर गहरा दुख जताया व परिजनों को विधि सम्मत हर संभव सरकारी सहायता विभागीय प्रावधानों के अनुरूप देने की बात कही. साथ ही सड़क दुर्घटना को अंजाम दे फरार हुए स्कार्पियो वाहन व उसके मालिक का पता लगा मामले में कानूनी कार्रवाई करने की बात कही, तब जाकर करीब पांच घंटे बाद परिजनों व ग्रामीण द्वारा सड़क जाम हटाया गया. मौके पर मौजूद पदाधिकारियों ने मृतक अंशु व सिमी कुमारी के शव को कब्जे में ले अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, इस घटना से मृतक के परिजन गहरे सदमे में हैं. वहीं गांववासी भी चैती छठ व दुर्गा पूजा के माहौल में हुए इस सड़क दुर्घटना में गांव के इन दो युवतियों की मौत से गमगीन हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










