बाइक सवार की मौत के बाद परिजनों ने किया सड़क जाम

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :25 Apr 2026 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार की मौत के बाद परिजनों ने किया सड़क जाम

बड़ीबाग-खैरा मुख्य मार्ग पर गोसाईडीह के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने खैरा बाजार में मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.

विज्ञापन

– बीते शुक्रवार देर रात तक खैरा चौक पर मची रही अफरा-तफरी – पुलिस को करना पड़ा हल्का बल प्रयोग खैरा. बड़ीबाग-खैरा मुख्य मार्ग पर गोसाईडीह के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने खैरा बाजार में मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. खैरा थाना चौक पर उन्होंने मुख्य सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया. इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया. पुलिस को जाम हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा. बताते चलें कि बीते शुक्रवार देर शाम बड़ीबाग-खैरा मुख्य मार्ग पर गोसाईडीह के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी थी. इस घटना में बेला पंचायत के जोरवाहा धर्मपुर गांव निवासी संजय रावत की मौत हो गयी थी. संजय रावत अपना काम समाप्त कर घर जा रहे थे. इसी दौरान वह घटना का शिकार हो गये. संजय की मौत के बाद परिजन पहले घटनास्थल पर पहुंचे. फिर वह संजय रावत के शव को लेकर खैरा थाना चौक पहुंच गए और उन्होंने मुख्य सड़क पर शव रखकर उसे जाम कर दिया और हो-हंगामा करने लगे. सड़क जाम करने के बाद पुलिस के द्वारा लोगों को समझाने-बुझाने का भी प्रयास किया गया, लेकिन जब लोग नहीं माने, तो पुलिस को जाम हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा. इस दौरान पुलिस ने आधा दर्जन के करीब लोगों को हिरासत में भी लिया है तथा सड़क जाम करने को लेकर प्राथमिकी भी की जा रही है. इधर, सड़क जाम खुलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन