महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने का लगाया आरोप

थाना क्षेत्र के डूमरपोखर गांव में शादी समारोह के दौरान घर की महिलाओं के साथ शराब पीकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है.
झाझा. थाना क्षेत्र के डूमरपोखर गांव में शादी समारोह के दौरान घर की महिलाओं के साथ शराब पीकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है. थाना में आवेदन देते हुए उक्त गांव निवासी रोहित पासवान ने बताया कि मेरे घर में शादी का माहौल चल रहा था. इसी बीच गांव का मिथुन पासवान समेत आधा दर्जन लोग शराब पीकर नशे की हालत में मेरे घर की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार व अश्लील हरकत करने लगा. जब ऐसा करने से मना किया तो वे लोग बोला ऐसा ही होगा. जब लगातार हमने कहा कि यह बिल्कुल गलत है, तो उनलोगों ने मेरे साथ मारपीट की. जब मुझे बचाने मेरे घर के अन्य सदस्य आये तो उनलोगों के साथ भी मारपीट की. इसमें सभी लोग घायल हो गये. तभी घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस टीम को दी. पुलिस के आते ही वे लोग भाग गये. थानाध्यक्ष एलबी सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




