गरही डैम घूमने आये दो युवकों की डूबने से मौत, दोस्त को बचाने में गयी समीर की जान

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :25 Apr 2026 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
गरही डैम घूमने आये दो युवकों की डूबने से मौत, दोस्त को बचाने में गयी समीर की जान

गरही थाना क्षेत्र स्थित गरही डैम में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में डूबने से दो युवकों की मौत हो गयी. हादसा शनिवार शाम सामने आया, जब नहाने के क्रम में पहले एक युवक डूबा

विज्ञापन

पांच दोस्तों के साथ घूमने आये थे गरही डैम, नवादा जिले के कौआकोल के रहने वाले हैं मृतक डैम में नहाने के दौरान हुआ हादसा, नाविकों ने ढूंढ़ कर निकाला शव खैरा. गरही थाना क्षेत्र स्थित गरही डैम में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में डूबने से दो युवकों की मौत हो गयी. हादसा शनिवार शाम सामने आया, जब नहाने के क्रम में पहले एक युवक डूबा. फिर उसे बचाने गया दूसरा युवक भी डैम के गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गयी. मृतकों की पहचान 18 वर्षीय मो अफजल अंसारी, पिता मुन्नीवर अंसारी व 21 वर्षीय मो समीर अंसारी पिता सरफराज अंसारी के रूप में हुई है. दोनों मृतक नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के इतपकवा गांव के रहने वाले हैं. बताया जाता है कि दोनों मृतक अपने पांच दोस्तों के साथ गरही डैम घूमने आये थे. इसी दौरान वह डैम में नहाने गए और गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से उनकी मौत हो गयी. मृतकों के दोस्त मो शाहबाज, मो आदिल और मो अयान ने बताया कि हम सब गरही डैम घूमने आए थे. घूमने के क्रम में अफजल पानी में नहाने चला गया. उसके साथ हम सब भी नहा रहे थे. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. यह देखकर वहां मौजूद मो समीर अपने दोस्त अफजल को बचाने के लिए पानी में कूद गया, लेकिन वह भी गहरे पानी में चला गया और दोनों डूब गये. बाकी दोस्तों ने पानी से निकल कर हो-हल्ला मचाना शुरू किया तो वहां मौजूद नाविक और स्थानीय लोग वहां चले आये. इसके बाद करीब 1 घंटे से अधिक समय तक नाविकों ने उन दोनों को पानी में ढूंढने का प्रयास किया. करीब 1 घंटे के बाद किसी तरह उन दोनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गयी थी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी तथा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन