गिद्धेश्वर जंगल से नक्सली हथियार व गोला-बारूद बरामद
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 25 Apr 2026 6:37 PM
गिद्धेश्वर जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसएसबी को बड़ी सफलता हाथ लगी है.
– एसएसबी की कार्रवाई में मिली सफलता, चलाया जा रहा था सर्च अभियान खैरा. गिद्धेश्वर जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसएसबी को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गिद्धेश्वर जंगल के गंभीरा पहाड़ के समीप सर्च ऑपरेशन के दौरान शनिवार को एसएसबी की टीम ने छिपाकर रखे गये नक्सली हथियार और गोला बारूद बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, एसएसबी को सूचना मिली थी कि उक्त जंगल क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा हथियार छिपा कर रखा गया है. इसके बाद गरही के परासी स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सोलहवीं बटालियन के ए समवाय के कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश कुमार के द्वारा एक स्पेशल ऑप्स टीम का गठन किया गया. इस विशेष टीम के द्वारा गिद्धेश्वर जंगल के विभिन्न इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान जब सर्च टीम गंभीरा पहाड़ के समीप मालिन नाला के पास पहुंची तब वहां से नक्सली हथियार बरामद किया गया. इस दौरान एसएसबी की टीम ने मौके से एक लॉन्ग बैरल बोल्ट एक्शन राइफल बरामद किया. टीम के द्वारा उक्त हथियार को जब्त कर लिया गया. एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि एसएसबी के द्वारा इस इलाके में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाए जा रहे हैं. सर्च टीम का नेतृत्व एसएसबी 16वीं बटालियन के ए समवाय के कमांडर निरीक्षक पंकज कुमार कर रहे थे. सर्च टीम में गरही पुलिस के आरक्षी संतोष कुमार भी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










