टीम ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का लिया जायजा, दिए निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू किये गये स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के दो अक्टूबर तक सभी अस्पतालों में शिविर लगाया जा रहा है.
जमुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू किये गये स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के दो अक्टूबर तक सभी अस्पतालों में शिविर लगाया जा रहा है. अभियान को अधिक प्रभावशाली बनाने और प्रखंड स्तरीय टीम की सक्रियता को बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय, जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय जमुई की ओर से जिला योजना समन्वयक सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर नोडल रश्मि भारती और जिला सलाहकार (गुणवत्ता यकीन) डॉ ताबिश हयात ने तीन प्रखंडों में इन स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर रतनपुर, कोल्हुआ, छेदलाही और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवा का भ्रमण कर आवश्यक जानकारी दी गयी. इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर के अंतर्गत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जिनहरा, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मटिया और संबलपुर स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया गया. यहां भी अभियान अंतर्गत चलाये जा रहे स्वास्थ्य शिविरों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गये. इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहट के अंतर्गत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मलयपुर और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर गुगलडीह का निरीक्षण कर अभियान से जुड़े आंकड़े और दिशा-निर्देश साझा किए गए. रविवार के अवकाश के दिन भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए इस अनियोजित दौरे का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक जनमानस को अभियान का लाभ पहुंचाना रहा. अधिकारियों ने बताया कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य को सुदृढ़ कर परिवार और समाज को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम है. विभाग की ओर से इस अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सतत निगरानी और शिविरों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




