पर्यावरण को संरक्षित करने का लिया गया संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जीविका के द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया गया.
जमुई. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जीविका के द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें जिले के दसों प्रखंड के हजारों जीविका दीदियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और पौधे लगाये. लक्ष्मीपुर प्रखंड के मटिया पंचायत स्थित मोहनपुर गांव में दर्जनों की संख्या में जीविका दीदियों ने अपने-अपने घरों एवं खली स्थानों पर पौधारोपण किया. इस मौके पर जीविका डीपीएम संजय कुमार भी पहुंचे. डीपीएम ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रखंडवार एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुरू किया गया पौधारोपण का कार्य पूरे महीने जारी रहेगा. इस कार्यक्रम के तहत जिले के दसों प्रखंड में जीविका दीदियां पौधारोपण कर रही हैं. जमुई जिले के दसों प्रखंड में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जीविका दीदियां संकल्पित दिखीं. लक्ष्मीपुर बीपीएम मुकेश कुमार ने जीविका दीदियों को पर्यावरण दिवस के बारे जानकारी देते हुए बताया की सभी को साल में कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, तभी हम अपने पर्यावरण को बचा सकते हैं. इस मौके पर जीविका संचार प्रबंधक सुनीता कुमारी, सामुदायिक समन्वयक शिवेन्दु, सुरेन्द्र बिंद सहित अन्य जीविका दीदियां मौजूद रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




