ePaper

रजनीश ने लिया मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी का पदभार

Updated at : 15 Sep 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
रजनीश  ने लिया मनरेगा कार्यक्रम  पदाधिकारी का पदभार

प्रखंड मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में सोमवार को रजनीश सिन्हा ने कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया.

विज्ञापन

चकाई . प्रखंड मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में सोमवार को रजनीश सिन्हा ने कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया. यहां पहुंचने पर लेखापाल मुकेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में कार्यालय कर्मियों ने फूल गुलदस्ता देकर नवपस्थापित कार्यक्रम पदाधिकारी का अभिनंदन किया. इसके साथ ही प्रमुख प्रतिनिधि अमीर दास के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों ने मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी का अभिनंदन किया साथ ही चकाई के विकास योजनाओं में सहयोग की बात कही. मनरेगा पदाधिकारी ने बताया कि सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में शुमार मनरेगा योजना का अधिक से अधिक लाभ मजदूरों को पहुंचाने तथा इसका कार्य गांव-गांव तक पहुंचाने को लेकर वे सभी लोगों के सहयोग से मिलकर कार्य करेंगे इसमें आम लोगों का सहयोग आवश्यक है. नव पदस्थापित कार्यक्रम पदाधिकारी ने कार्यालय कर्मियों और पंचायत प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त कर कार्यालय का भ्रमण किया तथा सुंदर और सुव्यवस्थित कार्यालय के लिए स्थानीय कर्मियों की तारीफ की.इससे पहले रजनीश सिन्हा लखीसराय जिले के रामगढ़ प्रखंड में पदस्थापित थे. उनकी पहचान तेज तर्रार पदाधिकारी के रूप में होती है.इस अवसर पर रोहित यादव, उदय यादव, गोपाल यादव, राकेश ठाकुर, जानकी दास सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन