ePaper

जनता महादलित संघ की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बनीं प्रियंका

Updated at : 15 Sep 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
जनता महादलित संघ की महिला प्रकोष्ठ की  जिलाध्यक्ष बनीं प्रियंका

जनता महादलित संघ महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पद पर जिले के बरहट प्रखंड क्षेत्र के गुगुलडीह निवासी प्रियंका भारती को मनोनीत किया गया है.

विज्ञापन

जमुई. जनता महादलित संघ महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पद पर जिले के बरहट प्रखंड क्षेत्र के गुगुलडीह निवासी प्रियंका भारती को मनोनीत किया गया है. संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मंजुला कुमारी ने बीते रविवार को उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि प्रियंका भारती की कार्यक्षमता और कुशल नेतृत्व से संगठन को मजबूती मिलेगी. प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि वे महिलाओं को संगठित कर संघ के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. नियुक्ति के बाद प्रियंका भारती ने कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगी. इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हुलेश मांझी, राष्ट्रीय संरक्षक श्याम रजक, जिलाध्यक्ष विकास गौरव सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारी ने प्रियंका भारती को शुभकामना दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन