आखिरी जुमे की नमाज अदा कर मांगी दुआ

Updated:
विज्ञापन
आखिरी जुमे की नमाज अदा कर मांगी दुआ

प्रखंड क्षेत्र के अलीगंज बाजार, आढा, कैथा, चंद्रदीप, सेवे, दीननगर, बेला, सहोडा, दांड़, बेला, मरकामा, दरखा, जखड़ा, मिर्जागंज सहित सभी मुस्लिम गावों के लोगों ने रमजान की आखरी जुमे पर अलविदा की नमाज अदा कर सुख-समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन

अलीगंज. प्रखंड क्षेत्र के अलीगंज बाजार, आढा, कैथा, चंद्रदीप, सेवे, दीननगर, बेला, सहोडा, दांड़, बेला, मरकामा, दरखा, जखड़ा, मिर्जागंज सहित सभी मुस्लिम गावों के लोगों ने रमजान की आखरी जुमे पर अलविदा की नमाज अदा कर सुख-समृद्धि की कामना की. बताते चलें कि जुमे की नमाज अदा करने को लेकर सुबह से ही लोग मस्जिद पहुंचने लगे थे. लोगों ने आखरी जुमे की नमाज अदा कर गुनाहों से तौबा एवं मुल्क की अमन-चैन के लिए दुआ मांगी. हाफिज मो मोबिन कहा कि शुक्रवार को रमजा उल मुबारक महीने का आखरी जुम्मा यानी अलविदा जुमा था. अल्लाह ताला ने रमजान के आखरी जुमे को सबसे खास बताया है. रमजान-उल-मुबारक का यह पाक महीना रहमतों व बरकतों से भरपूर है, जो शख्स रोजेदार को इफ्तार कराता है, अल्लाह ताला उस शख्स को रोजेदार के बराबर सवाब अता फरमाता है. रमजान के आखिरी अशरा एक रात लैलतूल कदर का आता है. इस रात में रात भर जागकर इबादत करने से एक हजार महीने का सवाब मिलता है. माहे रमजान की रूखसती होने पर चांद की दीदार कर ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन