ePaper

संतोष के अपहरण मामले में पुलिस ने एक और को किया गिरफ्तार

Updated at : 29 Sep 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
संतोष के अपहरण मामले में पुलिस ने एक और को किया गिरफ्तार

बेलहर थाना क्षेत्र के बगोरिया गांव निवासी संतोष कुमार सिंह के अपहरण मामले में पुलिस ने एक और आरोपित को एक कट्टा, पांच जिंदा कारतूस व एक बाकी टोकी के साथ गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

झाझा.

बेलहर थाना क्षेत्र के बगोरिया गांव निवासी संतोष कुमार सिंह के अपहरण मामले में पुलिस ने एक और आरोपित को एक कट्टा, पांच जिंदा कारतूस व एक बाकी टोकी के साथ गिरफ्तार किया है.एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि बेलहर थाना का बगोरिया गांव निवासी संतोष का अपहरण मनियारा जंगल आने के क्रम में अपराधियों द्वारा कर लिया गया था. काफी खोजबिन व मशक्कत के बाद अपहृत संतोष सिंह को सफलता पूर्वक बरामद कर लिया गया. इसके अलावा पूर्व में दो अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया था. लगातार एसआइटी की टीम हर जगह छापेमारी अभियान चला रही है. इसी क्रम में थाना क्षेत्र के योगीयाटील्हा गांव निवासी रंजीत का पुत्र दिनेश यादव को देसी पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस व 1 वॉकी टॉकी के साथ गिरफ्तार किया है .एसडीपीओ ने बताया कि नक्सली पेरू यादव का यह शागिर्द रहा था और उसके साथ रहकर नक्सली गतिविधियों में हमेशा शामिल रहा था. एसडीपीओ ने बताया कि संतोष सिंह अपहरण कांड में पुलिस ने अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी अभियान में एसडीपीओ राजेश कुमार के अलावा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार, दीपक कुमार, ममता प्रकाश, चंदन कुमार ,जिला असूचना इकाई जमुई के अलावा थाना के रिजर्व बल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन