पुलिस ने नौ असामाजिक तत्वों को किया गिरफ्तार

बालियाडीह मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले को लेकर थाना में दो प्राथमिकी दर्ज हुई है.
झाझा. बालियाडीह मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले को लेकर थाना में दो प्राथमिकी दर्ज हुई है. एक मामला पुलिस पदाधिकारी नंदन कुमार ने आवेदन दिया है .जबकि दूसरा आवेदन बलियाडीह गांव निवासी भोला कुमार ने दिया है. दोनों आवेदनों में करीब 40 लोगों को नामजद तथा लगभग चार दर्जन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना के बाद से ही पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद के दिशा- निर्देश पर कड़ी सुरक्षा के बीच बलियाडीह गांव के अलावा आसपास के गांव में भी चौकसी बरती जा रही है. सोमवार सुबह झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि जी ,प्रभारी अंचलाधिकारी आरती भूषण ,थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के अलावा बड़ी मात्रा में पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी बालियाडीह गांव पहुंचकर फ्लैग मार्च किया एवं चौक-चौराहों पर स्टैटिक पुलिस व मजिस्ट्रेट की व्यवस्था की है .बलियाडीह गांव में घटना के बाद शांति व्यवस्था को बनाने में जुटे जमुई प्रशासन हर बिंदुओ पर नजर टिकाए रखा है.गांव के बिगड़े माहौल को पूर्ण रूप से कंट्रोल करने हेतु बलियाडीह गांव व आसपास धारा 144 लागू कर दी गयी है. गांव में एंटी राइट फोर्स, एसएसबी बटालियन द्वारा लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है. बलियाडीह मस्जिद से लेकर शिवमंदिर तक फ्लैग मार्च किया जा रहा है. इस दौरान गांव के चौक -चौराहों पर जमघट लगाकर बैठे ग्रामीणों को पुलिस पदाधिकारी घरों में रहने का निर्देश देते हुए किसी भी तरह की कोई अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात करते हुए गांव में शांतिपूर्ण माहौल को कायम करने में सहायता प्रदान करने की अपील किया है. एसडीपीओ ने बताया कि घटना के बाद से पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ घटना स्थल पर शांति व्यवस्था में तैनात है. गांव में धारा 144 लागू कर दी गई है. इसके वावजूद कोई भी ग्रामीण द्वारा शांति व्यवस्था को बिगाड़ने या झूठी अफवाह फैलाने की कोशिश करने की जानकारी मिलती है तो वैसे लोगों पर शख्ती से कानूनी कार्रवाई की जाएगी.उन्होंने ने बताया कि पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तेद है. फिलहाल शांति व्यवस्था बलियाडीह गांव में पूरी तरह से बनी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










