ePaper

निबंध लेखन प्रतियोगिता में पीयूष प्रथम व राजा बाबू द्वितीय

Updated at : 14 Sep 2025 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
निबंध लेखन प्रतियोगिता में पीयूष प्रथम व राजा बाबू द्वितीय

प्रखंड मुख्यालय के गांधी आश्रम गंगरा परिसर स्थित अपराजिता आवासीय विद्यालय में शनिवार को हिंदी दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड मुख्यालय के गांधी आश्रम गंगरा परिसर स्थित अपराजिता आवासीय विद्यालय में शनिवार को हिंदी दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर विद्यालय निदेशक आशीष कुमार सिन्हा सहित शिक्षकों ने छात्रों को हिंदी भाषा के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा हिंदी को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी. इस दौरान मातृभाषा को सम्मान देने और उसे दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प भी दिलाया गया. इसके उपरांत छात्रों के बीच निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया. इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतियोगिता में पीयूष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राजा बाबू को द्वितीय स्थान मिला. आस्था कुमारी व आरोही भारती ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका गरिमा सिन्हा ने किया. इस दौरान विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्रा बड़ी संख्या में उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन