ePaper

कांग्रेस नेता ने चलाया जन अधिकार जागरूकता अभियान

Updated at : 18 Sep 2025 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने चलाया जन अधिकार जागरूकता अभियान

कांग्रेस नेता सह एलडीएम राजकुमार पासवान के नेतृत्व में जन अधिकार, घर-घर दवाई, पढ़ाई और कमाई को लेकर जनसंपर्क व जागरूकता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

अलीगंज. सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के अलीगंज प्रखंड के इस्लामनगर, अलीगंज, सोनखार सहित दर्जनों गांवों में कांग्रेस नेता सह एलडीएम राजकुमार पासवान के नेतृत्व में जन अधिकार, घर-घर दवाई, पढ़ाई और कमाई को लेकर जनसंपर्क व जागरूकता अभियान चलाया गया. राजकुमार पासवान ने बताया कि राहुल गांधी का सपना है कि समाज के अंतिम पायदान तक लोगों को उनका हक और अधिकार मिले. हर परिवार को सामाजिक न्याय के तहत सालाना 28 लाख रुपये तक का लाभ देने की योजना है. अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. मौके पर मनोज राम, गणेश पासवान, दिनेश पाण्डेय, मंटू सिंह, श्री कुमार, आनंदी प्रसाद सिंह, अर्जुन सिंह, गोरेलाल यादव, परशुराम, विकास ठाकुर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन