बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोग हुए परेशान

Updated at : 05 Jun 2024 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोग हुए परेशान

थाना क्षेत्र में बीते 26 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने लोग परेशान हैं.

विज्ञापन

सिमुलतला. थाना क्षेत्र में बीते 26 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने लोग परेशान हैं. जानकारी के अनुसार बांका-कटोरिया के बीच 33 हजार वोल्ट का पोल गिर जाने से बिजली बाधित हो गया है. लोग गर्मी से बचने को लेकर पेड़-पौधा का सहारा ले रहे हैं. दूध, दही व कोल्ड ड्रिंक आदि सामनों की विक्रेता भी काफी परेशानी में हैं. बिजली विभाग के कनीय अभियंता मणी शंकर ने बताया कि कटोरिया बांका के बीच बिजली का सात पोल गिर जाने के कारण बिजली बाधित है. बिजली आपूर्ति पुनः प्रारंभ करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है. बहुत जल्द सिमुलतला वासियों को बिजली मुहैया करा दी जायेगी. समाचार लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन