ePaper

मेला परिसर में अव्यवस्था फैलाने वालों पर रहेगी नजर

Updated at : 22 Sep 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
मेला परिसर में अव्यवस्था फैलाने वालों पर रहेगी नजर

थाना परिसर में दशहरा पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति सदस्यों की बैठक थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह की देखरेख में आयोजित की गयी.

विज्ञापन

गिद्धौर. थाना परिसर में दशहरा पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति सदस्यों की बैठक थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह की देखरेख में आयोजित की गयी. बैठक अंचलाधिकारी आरती भूषण, बीडीओ सुनील कुमार मुख्य रूप से भाग लिया. इस दौरान शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति के सदस्यों से बारी बारी से संबंधित पदाधिकारियों ने मेले की विधि व्यवस्था को बनाये रखने के लिए मेला परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती मेले में आने वाले भारी भीड़ को देखते हुए वाहनों का पड़ाव अन्यत्र करने की बात कहीं. वहीं बैठक के दौरान ने उपस्थित अधिकारियों से गिद्धौर के ऐतिहासिक मेले की गरिमा को बनाये रखने के लिए मेला परिसर व बाजार में समय-समय पर पुलिस गश्ती की मांग की. वहीं पूजा के दौरान दंडवत देने वाले महिलाओं की सुरक्षा व संरक्षा को ले दंडवत स्थल पर पुलिस बल के निगरानी की भी मांग की गयी. वहीं मेले परिसर में होनेवाली भीड़ को नियंत्रित करने हेतु सीसीटीवी कैमरा से पूरे मेले की गतिविधि पर पैनी नजर बनाये रखने को लेकर समिति सदस्यों से चिन्हित स्थलों पर वाचिंग टॉवर बनाने का निर्देश दिया गया. वहीं मेले में मां दुर्गा के दर्शन को ले आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की लगने वाले भीड़ को देखते हुए मेले में किसी भी प्रकार की कठिनाई का श्रद्धालुओं को सामना न करना पड़े इस पर शांति समिति के सदस्यों ने विस्तृत रूप से चर्चा की. इधर दुर्गा पूजा की विधि व्यवस्था को ले अंचल अधिकारी आरती भूषण, थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, बीडीओ सुनील कुमार ने शांति समिति के सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मेले की व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए करने के लिए अधिकाधिक पुलिस बल मेले में तैनात किये जायेगें.मेले की भाव भंगिमा को खराब करने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी रहेगी. मेले परिसर की सीसीटीवी के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जायेगी. यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिये मेला परिसर से बाहर वाहन पड़ाव को संचालित करने को ले समिति सदस्यों को बैठक में आश्वस्त किया गया. बताते चलें कि स्थानीय प्रशासन द्वारा बाजार में चिन्हित स्थलों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाहनों का प्रवेश एवं पड़ाव निषेध रहेगा. मेले परिसर में आने वाले श्रदालुओं की सुविधा व मनचलों पर कड़ी नजर रखने के लिये सीसीटीवी कैमरे एवं वीडियोग्राफी कराने का भी विभागीय निर्देश दिया गया. वहीं बैठक में थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने कहा कि मेला परिसर में किसी भी प्रकार की मां दुर्गा के दर्शन को ले श्रद्धालुओं को असुविधा होने पर गिद्धौर पुलिस को अविलंब सूचित करेंगे ताकि स्थिति को तत्क्षण नियंत्रित किया जा सके. इस मौके बैठक में थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, बीडीओ सुनील कुमार, सीओ आरती भूषण, अवर निरीक्षक रितेश कुमार, प्रभात राय, सर्जना कुमारी, शारदीय दुर्गा पुजा सह लक्ष्मी पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव कुमार पिंकू, समिति सदस्य महेश रावत, अजित कुमार कारू, अनिल कुमार बर्णवाल, अभिषेक सिंह, प्रभाकर कुमार, संतोष सिंह, के अलावे दर्जनों शांति समिति सदस्य व ग्रामीण बैठक में मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन