निर्धारित समय पर दिन के समय में ही प्रतिमा विसर्जन करें - थानाध्यक्ष

दुर्गा पूजा को लेकर गुरुवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बीडीओ प्रेमप्रकाश, राजस्व अधिकारी चाहत कुमारी व थानाध्यक्ष आलोक कुमार की उपस्थिति में हुई.
लक्ष्मीपुर. दुर्गा पूजा को लेकर गुरुवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बीडीओ प्रेमप्रकाश, राजस्व अधिकारी चाहत कुमारी व थानाध्यक्ष आलोक कुमार की उपस्थिति में हुई. बैठक में सभी पूजा कमेटियाें को ग्रुप बनाने का निर्देश दिया गया. उस ग्रुप मे बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष रहेंगे. इसके अलावा जहां भी प्रतिमा स्थापित होती है वहां एक कंट्रोल रूम बनाने का निर्देश दिया गया. जिसमें 24 घंटे कंट्रोल रूम में लोग बैठेंगे. साथ ही वाच टावर भी बनाने का निर्देश, सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया. मंदिर में प्रवेश व निकासी के लिए अलग अलग द्वार बनाने का निर्देश दिया गया. आयोजन कमेटी को तत्कालीन बिजली कनेक्शन लेना है. गाडी पार्किंग की अलग से व्यवस्था हो. जो मेला परिसर से कम से कम 500 मीटर दूर हो, सभी वालंटियर को आई डी कार्ड देना है. मेला परिसर में डिस्पले बोर्ड होना चाहिए. उसमें कमेटी के अध्यक्ष व सचिव का नाम और मोबाइल नंबर होना चाहिए. विसर्जन निर्धारित समय पर दिन में ही करने का निर्देश दिया गया. बिना लाइसेंस लिये प्रतिमा स्थापित नहीं होगी. इस मौके पर लक्ष्मीपुर दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष शमशेर कुमार, सचिव सुरेन्द्र कुमार सत्यार्थी आनंदपुर से कपिलदेव साह, हरला से सुरेश पासवान, नावाबांध से गौतम सिंह, राहुल सिंह के अलावे कई पूजा कमेटी के लोग के साथ पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




