कार्यकर्ताओं को दी गयी संगठन व सोशल मीडिया की जानकारी

Updated at : 22 Mar 2026 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को दी गयी संगठन व सोशल मीडिया की जानकारी

इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड अंतर्गत अलीगंज अंदर बाजार में रविवार को भाजपा के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 का शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ, अलीगंज. इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड अंतर्गत अलीगंज अंदर बाजार में रविवार को भाजपा के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी. विशेष रूप से सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग को लेकर जिला मीडिया प्रभारी राजीव अंबष्ट ने कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी और संगठन के प्रचार-प्रसार में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला. इसके अलावा भाजपा के इतिहास, संगठन के विकास और विकास यात्रा जैसे विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला. मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री पप्पू सिंह उर्फ नंदकिशोर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष बृजनंदन सिंह, जिला महामंत्री सोनेलाल पासवान, जिला उपाध्यक्ष कार्तिक वर्मा, अनिल दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी राजीव अंबष्ट, विश्वनाथ प्रसाद, प्रखंड प्रमंडल अध्यक्ष दिलीप साव तथा चंद्रदीप प्रमंडल प्रभारी रंजीत कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन