क्विज में इस्माइल पहले तो रानी रही दूसरे स्थान पर

राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान के सभागार में मंगलवार को जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से मेक इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया.
जमुई . राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान के सभागार में मंगलवार को जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से मेक इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह ने की. कार्यक्रम में संस्थान के स्टार्टअप सेल के नोडल पदाधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि जिला उद्योग केंद्र के प्रोजेक्ट्स मैनेजर बिपिन चंद्रा एवं स्टार्टअप सेल के कोऑर्डिनेटर मिथुन कुमार सिंह की उपस्थिति में छात्रों के लिए क्विज का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. क्विज में प्रथम स्थान इस्माइल अंसारी, तृतीय सेमेस्टर, मैकेनिकल शाखा, द्वितीय स्थान रानी कुमारी, प्रथम सेमेस्टर, कंप्यूटर साइंस, तृतीय स्थान सुप्रची कुमारी, प्रथम सेमेस्टर, कंप्यूटर साइंस विजेता छात्रों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया. कार्यक्रम में संस्थान के व्याख्याता एवं अन्य कर्मियों की भी सक्रिय भागीदारी रही. प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह ने जिला उद्योग केंद्र से आए पदाधिकारियों तथा नोडल पदाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में स्वरोजगार और उद्यमिता की भावना को बल मिलता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




