गायत्री महायज्ञ के पांचवें दिन 38 बच्चों का हुआ शिक्षा संस्कार

प्रखंड क्षेत्र मलयपुर गांव स्थित शिवाला मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह प्रज्ञापुराण कथा के पांचवें दिन सोमवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला.
वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा शिवाला मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं ने दी आहुति; प्रवचन में कर्म और आस्था का संदेश बरहट. प्रखंड क्षेत्र मलयपुर गांव स्थित शिवाला मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह प्रज्ञापुराण कथा के पांचवें दिन सोमवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला. विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना को लेकर विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा और वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा. श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से यज्ञ में आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की. हवन-पूजन के उपरांत 38 से अधिक बच्चों का शिक्षा संस्कार संपन्न कराया गया. इस दौरान तीन वर्ष से अधिक आयु के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. छोटे बटुकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में अभिभावकों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप दिया. आयोजन की समुचित व्यवस्था मुख्य यजमान रूपल सिंह के नेतृत्व में की गयी. कथावाचक छबिलाल मिश्रा ने अपने प्रवचन में ईश्वर पर अटूट विश्वास और कर्म के महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि भगवान मनुष्य को संघर्ष और परिश्रम के लिए प्रेरित करते हैं तथा सच्चे भक्त को कभी निराश नहीं करते. उन्होंने लोगों से आलस्य त्याग कर सदाचार, संयम और परोपकार के मार्ग पर चलने की अपील की. कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




