ePaper

बाइक से गिरकर वृद्ध दंपती घायल

Updated at : 25 Apr 2024 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक से गिरकर वृद्ध दंपती घायल

पति की हालत गंभीर

विज्ञापन

जमुई. जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैयार मोड़ के समीप गुरुवार को बाइक से गिरकर वृद्ध दंपती घायल हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से दंपती के पुत्र ने उनको स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैयार गांव निवासी बालेश्वर राम और उनकी पत्नी इलाईची देवी है. बताया जाता है कि किसी काम से पुत्र अपने माता-पिता को बाइक से लेकर अलीगंज जा रहा था. इसी दौरान कैयार मोड़ के पास ही अचानक बुजुर्ग दंपती बाइक से नीचे गिर कर घायल हो गये. फिलहाल बालेश्वर राम की हालत गंभीर बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन