स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या रही शून्य

बलियाडीह गांव में हिंदू स्वाभिमान संगठन पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमले के बाद सोमवार को बलियाडीह गांव के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या शून्य रही.
झाझा. बलियाडीह गांव में हिंदू स्वाभिमान संगठन पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमले के बाद सोमवार को बलियाडीह गांव के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या शून्य रही. हालांकि विद्यालय खुले रहे. बलियाडीह प्राथमिक विद्यालय, बलियाडीह उच्च विद्यालय, नव प्राथमिक विद्यालय, उर्दू विद्यालय के अलावा अन्य निजी विद्यालयों में बच्चे अनुपस्थित रहे. बलियाडीह विद्यालय के शिक्षक ने बताया कि बलियाडीह गांव में पांच विद्यालय हैं. सभी विद्यालय खुले हुए हैं. शिक्षक -शिक्षिकाएं उपस्थित हैं, लेकिन किसी भी विद्यालय में एक भी छात्र-छात्राएं नहीं आये हैं. शिक्षक ने बताया कि गांव में निषेधाज्ञा लागू है. इस कारण सभी लोग अपने-अपने घरों में है. बलियाडीह विद्यालय के एक शिक्षक ने बताया कि गांव में सन्नाटा छाया हुआ है. कई घरों में ताले लटके हुए हैं. कई घरों के लोग आसपास के सगे- संबंधियों के यहां चले गए हैं. यही कारण है कि छात्र-छात्राएं विद्यालय नहीं आये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










