ePaper

शिक्षकों काे दिया गया गैर आवासीय प्रशिक्षण

Updated at : 23 Sep 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों काे दिया गया गैर आवासीय प्रशिक्षण

प्रखंड संसाधन केंद्र भवन में समावेशी शिक्षा के तरह तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निलेश कुमार की देखरेख में मंगलवार को किया गया.

विज्ञापन

गिद्धौर . प्रखंड संसाधन केंद्र भवन में समावेशी शिक्षा के तरह तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निलेश कुमार की देखरेख में मंगलवार को किया गया. इस दौरान प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों को समावेशी शिक्षा के सिद्धांतों रणनीतियों के बारे में प्रशिक्षण सत्र के दौरान चर्चा की गयी. बताते चलें कि इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से समावेशी शिक्षा के महत्व लाभ सहित शिक्षकों की भूमिका पर प्रशिक्षण में चर्चा किया गया. वहीं इससे जुड़े संसाधनों की प्रशिक्षु शिक्षकों को जानकारी दी गयी. इस प्रशिक्षण शिविर का उद्वेश्य समावेशी शिक्षा को बढ़ावा दे विद्यालय में सभी छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर प्रदान कर उनकी शैक्षणिक स्थिति में सुधार करना है, प्रशिक्षण शिविर में शिक्षा से जुड़े विभिन्न आयामों की जानकारी बीईओ द्वारा दी गयी. इस मौके पर कार्यक्रम में वरीय शिक्षक दिलीप मंडल, राजीव वर्णवाल, दिनेश रजक, वशिष्ठ नारायण, सुशील रजक, बिनोद सक्सेना, रिंकू कुमारी, मुस्तरी बेगम, विनीता कुमारी, के अलावे कई शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन