ePaper

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी नीट की परीक्षा

Updated at : 26 Apr 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी नीट की परीक्षा

नीट यूजी को लेकर जारी गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन किया जायेगा. उक्त जानकारी जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रामदुलार राम ने परीक्षा को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए दी.

विज्ञापन

जमुई. नीट यूजी को लेकर जारी गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन किया जायेगा. उक्त जानकारी जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रामदुलार राम ने परीक्षा को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए दी. उन्होंने बताया कि आगामी 04 मई को जिले में नीट यूजी परीक्षा शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जाना है. परीक्षा पेन एंड पेपर मोड (लिखित) में एक पाली में ही ली जायेगी. डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्र के सभी क्लास रूम में सीसीटीवी लगाया जायेगा और सुरक्षा के सभी इंतजाम किये जायेंगे. परीक्षा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक ली जायेगी. परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के पहले सभी परीक्षार्थियों की गहन जांच की जायेगी और जारी गाइड लाइन के अनुरूप ही केंद्र में प्रवेश कराया जायेगा. परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल व दंडाधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी. स्ट्रांग रूम से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न-पत्र व परीक्षा की अन्य सामग्री को ले जाने, लाने की व्यवस्था होगी. स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये जाएंगे. परीक्षा को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखी जायेगी और तत्काल कार्रवाई की जायेगी. परीक्षा को लेकर संबंधित पदाधिकारी के साथ-साथ केंद्राधीक्षक को विशेष रूप से निर्देश दिया गया है. परीक्षा केंद्र पर बिजली, पानी व शौचालय की व्यवस्था भी किया जायेगा. उन्होंने कहा कि स्वच्छ व निष्पक्ष वातावरण में परीक्षा संपन्न कराना जिला प्रशासन की जिम्मेवारी है. परीक्षार्थी अगर कदाचार करते पाये जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, दिव्यांग परीक्षार्थी को लेकर अपराह्न 2:00 से 6:00 बजे तक की समय होगी. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, प्राचार्य केकेएम कॉलेज जमुई, प्रचार उच्च विद्यालय जमुई, भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक के प्रतिनिधि समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन