ePaper

एनडीए सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की अपील

Updated at : 10 Sep 2025 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
एनडीए सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की अपील

प्रखंड के बटिया में आगामी 13 सितंबर को चकाई विधान सभा स्तरीय एनडीए सम्मेलन को सफल बनाने और तैयारियों को लेकर बुधवार को सोनो में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.

विज्ञापन

सोनो. प्रखंड के बटिया में आगामी 13 सितंबर को चकाई विधान सभा स्तरीय एनडीए सम्मेलन को सफल बनाने और तैयारियों को लेकर बुधवार को सोनो में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. जदयू प्रखंड अध्यक्ष गुरुदयाल यादव की अध्यक्षता में हुए इस बैठक में एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा, जदयू, लोजपा (आर), हम व आरएलएम के जिलाध्यक्ष शामिल हुए. भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी, जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो, लोजपा (आर) जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, आरएलएम जिलाध्यक्ष अरुण कुमार मंडल और हम जिलाध्यक्ष दामोदर मांझी की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं के बीच उक्त सम्मेलन की सफलता और तैयारियों पर चर्चा हुई. बताया गया कि यह बड़ा सम्मेलन होगा जिसमें घटक दलों के वरिष्ठ नेतागण विधान सभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हेतु भाग ले सकते है. जिलाध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए एनडीए सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया. नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं. सम्मेलन की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होना है. अपने अपने क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को सम्मेलन स्थल तक आने व जाने की व्यवस्था से लेकर अन्य विषयों पर व्यापक चर्चा हुई. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर भी बल दिया. बैठक में रणजीत सिंह, मनोहर विश्वकर्मा, राकेश कुमार सिंह, राजेश कुमार वर्मा, संतु प्रसाद यादव, बाबू मणि सिंह, मनोरंजन शर्मा, अजय कुमार सिंह, शिव शंकर चौधरी, राजेश कुमार, सुनील कुमार बरनवाल, चंदन कुमार सिंह, आलमगीर अंसारी, चंद्रशेखर सिंह, विशाल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन